नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार में मंत्री
सोमनाथ भारती ने शनिवार को मीडिया पर हमला बोला। गणतंत्र दिवस पर आयोजिक कार्यक्रम में कहा है कि मीडिया आप को परेशान कर रहा है। वहीं कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने रिपोर्टर के सवाल को टालते हुए कहा कि उल्टा पूछ लिया कि सवाल के लिए मोदी से कितने पैसे लिए हैं।
केजरीवाल ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ जान बूझकर नेगेटिव स्टोरी चलाई जा रही हैं। बकौल केजरीवाल, एक चैनल के रिर्पोटर ने उनसे कहा कि उनके संपादक ने आप के खिलाफ स्टोरी लाने को कहा है। रिपोर्टर को कहा जा रहा है कि स्टोरी में दिखाओ कि आप की लोकप्रियता घट रही है। केजरीवाल ने मुताबिक, रिपोर्टर ने कहा कि उसकी मजबूरी है।
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने बयानों पर नियंत्रण करने की 'आप ' की हिदायत नहीं मानी है और एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने मीडिया पर पैसे खाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों से सवाल किया, 'आप लोगों को नरेंद्र मोदी से कितने पैसे मिले हैं?' हालांकि बाद में सोमनाथ भारती ने अपने बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब कुछ और था। कानून मंत्री ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को चोट पहुंची है, तो वे माफी मांगते हैं।
भारती ने पहले अरुण जेटली को लेकर दिया था विवादित बयान
सोमनाथ पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने भाजपा के दो नेताओं का नाम लेकर कहा था कि उन पर थूकने का मन करता है। इस पर 'आप' ने खेद जताया था और कहा था कि भारती से कहा गया है कि वे इस तरह की बयानबाजी नहीं करें।
भारती का अतीत भी विवादों से भरा रहा है।
सूत्र बताते हैं कि हिदायत के बावजूद विवादित बयान देने पर अब 'आप' का रुख भारती के प्रति कड़ा हो सकता है। पार्टी भारती के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। विपक्ष के साथ-साथ 'आप' के कई सदस्य भी भारती को मंत्री पद से हटाने की मांग कर चुके हैं। उनके खिलाफ महिलाओं से बदसलूकी करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। पार्टी का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। 'आप' ने उनके बचाव में शुक्रवार को वीडियो भी जारी किया।
आगे पढ़ें: फर्जी जज बन कर वसूली करने वाला 'आप' का सदस्य गिरफ्तार