गाजियाबाद/लखनऊ. आजकल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहे हैं। उनका एक वीडियो सब जगह छाया हुआ है। इस वीडियो में केजरीवाल और उनकी पार्टी का मजाक उड़ाया गया है। इस वीडियो को 'नायक-2 द कॉमन मैन राइजेज' नाम दिया गया है। इस वीडियो में आलोक नाथ सहित कई फिल्म और टीवी कलाकारों को अभिनय करते हुए दिखाया गया है।
इस वीडियो को यूट्यूब पर 24 जनवरी को अपलोड किया गया था। अपलोड होने के 80 घंटों में ही इसे 12 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। केजरीवाल पर बनाई गई यह वीडियो बिल्कुल बॉलीवुड फिल्म की तरह शुरू होती है। इसमें सबसे पहले केजरीवाल का मजाक बनाते हुए आवाज सुनाई देती है, ‘हू इज अरविंद केजरीवाल?’ साथ ही चेन्नई एक्सप्रेस का गाना लुंगी डांस का भी है इसमें इस्तेमाल किया गया है। इस गाने के जरिए केजरीवाल का खूब मजाक उड़ाया गया है।
साथ ही वीडियो में दिखाया गया है कि 'केजरीवाल' चुनाव लड़ने से पहले 'बाबूजी' यानी आलोकनाथ का आशीर्वाद लेने जाते हैं। जब वे बाबूजी के पैर छूते हैं तो बाबूजी बने आलोक नाथ 'केजरीवाल' को 'सदा सुहागन रहो' का आशीर्वाद देते हैं।
आगे वीडियो में देखें कैसे अरविंद केजरीवाल का मजाक बनाया जा रहा है...