पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदमखोर बाघिन के खिलाफ प्रदर्शन, लोगों के गुस्से से जान बचाकर भागे अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाजियाबाद/बिजनौर. प्रदेश का बिजनौर जिला आजकल एक आदमखोर बाघिन से त्रस्त है। पिछले पंद्रह दिनों से यहां के नागरिक दहशत में जी रहे हैं। बाघिन एक-एक कर मुरादाबाद, संभल और बिजनौर में आठ लोगों को अपना शिकार बना चुकी है, लेकिन वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक पकड़ में नहीं आई है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि ग्रामीणों को अब अधिकारियों के खिलाफ बाघिन को पकड़ने के लिए धरना प्रदर्शन तक करना पड़ रहा है।
बिजनौर में आदमखोर हो चुकी बाघिन के आठवां शिकार बनाए जाने के बाद आज ग्रामीणों का आक्रोश लावा बनकर फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जहां थाने पर प्रदर्शन किया। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों के वाहनों की हवा निकालकर मुआवजा दिए जाने और आदमखोर बाघिन को तत्काल मार गिराए जाने की मांग की। यही नहीं ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा।
आगे पढ़े आदमखोर बाघिन से त्रस्त होकर गांव की महिलाओं ने कैसे किया हंगामा...