पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोरखपुर, यूपी। बीते जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के पति और ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से संबंध रखने वाले तीन तस्करों को एसटीएफ गोरखपुर ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपए आंकी गई है।
-तस्करों के मुताबिक, गिरोह खाड़ी देशों से मादक पदार्थों की खेप लेकर भारत के अलग-अलग राज्यों एवं नेपाल राष्ट्र के पोखरा और काठमांडू में विदेशी सैलानियों को सप्लाई करते थे।
-इस गिरोह का संबंध केन्या में रह रही अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के पति और तस्कर विक्की गोस्वामी से बताए जा रहे हैं। इनके पास से 400 ग्राम हीरोइन, 200 ग्राम अल्प्राजोन, 300 ग्राम नाइट्रोजेपाम, 3 मोबाइल, 2 आधार, टाटा इंडिगो कार, 5310 भारतीय मुद्रा और 1535 नेपाली मुद्रा बरामद की गई है। 2 आरोपी महराजगंज और एक दिल्ली का रहने वाला है।
-गैंग सरगना सोहन गुप्ता के मुताबिक, यूपी के शाहजहांपुर से तस्करी के जरिए नशे की खेप आती थी। मादक तस्करी के मामले में गैंग का सरगना पहले भी जेल जा चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.