पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aam Aadmi Party Yogendra Yadav Worker Training Conference Gorakhpur

लाशों के सहारे चुनावी समीकरणों से खेलने वाले देश के लिए बजा रहे खतरे की घंटी: योगेंद्र यादव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पीएसी सदस्य और हरियाणा राज्य प्रभारी योगेंद्र यादव ने बीजेपी और उसके नेताओं पर तीखा प्रहार किया है। योगेंद्र ने कहा कि बीजेपी खासकर यूपी के कुछ छुटभइए और बड़े लीडर लाशों के सहारे चुनावी समीकरणों से खेलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जो राज्‍य ही नहीं देश के लिए भी सांप्रदायिकता के रूप में खतरे की घंटी है।

गोरखपुर कचहरी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से गोरखपुर-बस्ती मंडल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर योगेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह बेशर्मी से सांप्रदायिकीकरण हो रहा है। लाशों के सहारे चुनावी समीकरणों से खेलने की तैयारी हो रही है वह यूपी ही नहीं पूरे देश के लिए खतरे की घंटी है। इस दौरान उनके साथ यूपी और उत्तरांचल के प्रभारी संजय सिंह सहित आप के कई नेता मौजूद रहे।

महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी में विघटन के सवाल पर कहा कि सारी राजनीति 130 और 150 की है। बीजेपी-शिवसेना में यह विघटन क्यों हुआ यह कहां स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि यह अलगाववाद नीतियों में, दृष्टिकोण में बदलाव के कारण हुआ है या फिर महाराष्ट्र के किसी भविष्य नीति के कारण यह विघटन करना एक दूसरे की मजबूरी थी। इनके अलग होने के बाद एनसीपी कांग्रेस से अलग हो जा रही है। क्योंकि शिवसेना और बीजेपी की मजबूरी उनके सामने से समाप्त हो गई है। साथ ही महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ने की बाबत कहा कि पार्टी की सामर्थ्य वहां चुनाव लड़ने की नहीं थी। इसलिए पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ रही है।

जयललिता के खिलाफ कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया तो वहीं, फैसले में देरी किए जाने पर खेद भी व्यक्त किया। योगेंद्र यादव ने कहा कि एक जयललिता तो अंदर गईं, लेकिन अभी भी 99 जयललिताएं बाहर हैं। उन्हें भी वहीं भेजा जाना चाहिए।
तस्‍वीर में: आम आम आदमी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता योगेंद्र यादव।