पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ashok Singhal Narendra Singh Tomar Tribute Mahant Awaidyanath

ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अशोक सिंघल और नरेंद्र सिंह तोमर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. विश्व हिंदू परिषद के मुख्‍य संरक्षक अशोक सिंघल और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे। दोनों ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महराज की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही अयोध्या में राम जन्म भूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनाए जाने की बात भी कही।

दोनों सोमवार की शाम करीब चार बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के साथ ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अशोक सिंघल ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज हिंदू धर्म संस्कृति के ध्वज वाहक थे। उन्होंने हमेशा हिंदू समाज की एकता के लिए हर प्रकार का प्रयास किया। उन्‍होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बने यह महंत जी का संकल्प था, जिसे अब नए पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ की अगुवाई में पूरा किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अवैद्यनाथ का जीवन आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और रचनात्मक प्रेरणा से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महंत जी ने श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनका सपना था कि रामलला के जन्म स्थान पर उनके एक भव्य मन्दिर का निर्माण हो। महंत जी का यह सपना सच होगा।
तस्‍वीर में: ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि देते अशोक सिंघल और योगी आदित्‍यनाथ।