पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Babbar Khalsa Terroristt Ratan Deep Singh Arrest Gorakhpur

इंडो-नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट हुआ बब्बर खालसा का इनामी आतंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: रतनदीप सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ. पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। इन तीनों टीमों ने गोरखपुर के पास से बब्बर खालसा के इनामी आतंकी रतनदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इन दिनों वह आईएसआई के संपर्क में था और भारत में बड़ी वारदात करने की फिराक में था। पिछले साल गिरफ्तार आतंकी अब्दुल करीम टुंडा ने उसके खौफनाक इरादों के बारे में खुलासा किया था।
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित सोनौली पर तैनात एसएसबी के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल इंटेलिजेंस की एक टीम पिछले दो दिनों से बॉर्डर पर डेरा डाले बैठी थी। टीम ने रतनदीप सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद यह टीम फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
अमृतसर कोर्ट में किया गया पेश
सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसियों को भनक लगी थी कि रतनदीप किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए सोनौली स्थित बॉर्डर से इंडिया आने वाला है। टीम वहां डेरा डालकर उसका इंतजार करती रही। रतनदीप जैसे ही सोनौली होता हुआ गोरखपुर की तरफ बढ़ा, इस ऑपरेशन में लगी टीम ने उसे महाराजगंज और गोरखपुर के बीच गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को रतनदीप को अमृतसर की कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया।
आईएसआई से संबंध के मिले सबूत
गिरफ्तारी के बाद रतनदीप सिंह के पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट मिला है। साथ ही एक आईकार्ड भी मिला है, जिस पर हुसैन शेख जाहिद नाम लिखा हुआ है। तलाशी के दौरान उसके पास से काफी मात्र में पाकिस्‍तानी करेंसी भी बरामद हुई है। पंजाब पुलिस द्वारा घोषित 10 लाख रुपए का इनामी आतंकी और हरियाणा के जींद जिले के गांव रोड़ का रहने वाला रतनदीप पहले आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फ़ोर्स का सदस्य था। मतभेद होने के चलते उसने बाद में बब्बर खालसा के लिए काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद इसी साल उसने आईएसआई के कहने पर भिंडरावाला टाइगर फोर्स ऑफ खालिस्तान नाम का आतंकी संगठन बनाया।
आगे पढ़िए आईएसआई के कहने पर बड़े नेताओं को मारने की थी साजिश...