गोरखपुर. कोतवाली इलाके में शनिवार को एक महिला व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की वजह दामाद से जमीन-जायदाद का विवाद बताया जा रहा है। मामले में आरोपी दामाद शेरू ने शनिवार को ही सरेंडर कर दिया था, जबकि रविवार को उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले की पैरवी नाना-नानी नहीं करें, उन्हें डराने के लिए लिए रविवार देर शाम मृतका के मायके पर बम के छर्रे मारे गए हैं।
मृतका का एक बेटा और बेटी है। बेटी लकी और बेटा यश। यश नाना-नानी के साथ रहता है। वहीं, देर शाम हुई बम की फेंके जाने की घटना से माना जा रहा कि नाना के घर से पैरवी न हो इसलिए ऐसा किया गया है। फिलहाल, आरोपी दामाद और बेटी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
मृतका का नाम कविता गुप्ता था। उसका मिर्च-मसाले का बिजनेस था। इसके साथ ही वह बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्या भी थी। उसकी मौत से इलाके के आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं, मृतका के बेटे ने अपने रिश्तेदार पर मां की हत्या का आरोप लगाया था।