पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Councillor Demand Compensation For Victims Of Stray Animals Attack

पार्षदों ने की आवारा पशुओं के हमले में मरने वालों को मुआवजा देने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. हर साल आवारा पशुओं के हमलों में मरने वालों को मुआवजे देने की मांग को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए पार्षदों ने कहा कि हर साल सरकार अवारा पशुओं को लेकर करोड़ों रुपए का बजट लाती है, लेकिन वो पैसा कहां चला जाता है। इसका कोई पता नहीं चलता।
बुधवार को नगर निगम बोर्ड की 11वीं बैठक हो रही थी। यहां आए सभी क्षेत्रों के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। पार्षदों का कहना था कि हर साल आवारा पशुओं के हमलों में कितने लोग घायल होते और मरते हैं। इन लोगों और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
इस दौरान बैठक में आए पार्षद आपस में ही भिड़ गए। हाथों में कुर्सी लेकर हंगामा कर रहे पार्षदों के बीच खूब ठनाठनी हुई। आवारा पशुओं के हमले में मरने वाले लोगों के पोस्टर भी दिखाए गए। हंगामा शांत कराने पहुंचे नगर आयुक्त से भी इनकी कहासुनी हो गई।
आपको बात दें, अभी हाल ही में जिले में सांड़ के हमले में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद भी शहर में हर जगह आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कई घटनाओं के होने के बावजूद प्रशासन की आंख नहीं खुली है।
आगे देखिए हंगामा करते पार्षदों की फोटो...