पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Crime Murder Student Firing Shot Dead School Manager

रंगदारी नहीं देने पर स्कूल प्रबंधक के बेटे की गोली मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल में छात्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (तस्वीर में)
  • हत्यारों को 24 घंटे में पकड़ने का अल्टीमेटम
  • रंगदारी मांग रहे बदमाश का पुलिस को सुराग ही नहीं
गोरखपुर. झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर-2 में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल प्रबंधक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने रविवार को दिन दहाड़े फायरिंग की और फरार हो गए। हत्या की वजह रंगदारी न देना बताया जा रहा है। पीड़ितों ने पहले ही पुलिस को रंगदारी मांगे जाने की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई करने में पुलिस नाकाम रही।

जानकारी मिलने पर एसएसपी और एसपीआरए पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधक का आरोप है कि एक बदमाश फोन पर पिछले पांच महीने से साढ़े छह लाख रुपए एक मुश्त या 10 हजार रुपए हर महीने रंगदारी मांग रहा था। इनकार किए जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने तहरीर देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।
11 वीं का छात्र था विपिन
झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर के रहने वाले जीऊत मौर्य का जंगल रसूलपुर नंबर-2 में आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल है। यहां पर हाईस्कूल तक की पढ़ाई होती है। जीऊत का बड़ा बेटा विपिन मौर्य (17) सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र था। रविवार को जीऊत अपनी पत्नी रीता मौर्या और बेटे विपिन मौर्या के साथ स्कूल पर पहुंचा। स्कूल में कुछ काम होना था, इसलिए विपिन वहीं रुक गया, जबकि उसके माता-पिता पास ही स्थित मकान पर भोजन करने चले गए।
स्कूल के कमरे में मिला खून से लथपथ शव
थोड़ी देर बाद लौटे तो स्कूल के एक कमरे में विपिन का खून से लथपथ शव पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने विपिन को गोली खोपड़ी में सटाकर मारी है। एसएसपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
आगे पढ़िए, हत्यारों को 24 घंटे में पकड़ने का पुलिस को अल्टीमेटम...