गोरखपुर. अपनी लक्ज़री गाडी की रफ़्तार रुक जाना विधायक जी को इतना नागवार गुजरा कि एक रोडवेज ड्राईवर की जान पर बन आई। विधायक और उनके गुर्गों ने पहले तो ड्राईवर को बस से खींच जमकर पीटा और फिर अगवा कर ले गए। गोरखपुर के चौरीचौरा से बसपा के विधायक जय प्रकाश निषाद चौरीचौरा से शहर की तरफ आ रहे थे।
जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ अपनी बोलेरो से छत्र संघ भवन चौराहे पर पहुंचे सवारियों को उतार रही रोडवेज बस के कारण उनकी रफ़्तार पर ब्रेक लग गया। इस बात से विधायक जी इतने नाराज हुए कि उन्होंने रोडवेज के संविदा बस ड्राईवर अनिरुद्ध शुक्ला को अपने समर्थकों के साथ बस से बाहर खींच लिया।
तस्वीरों के जरिए जानिए विधायक की दबंगई...