गोरखपुर. गोरखनाथ और चिलुवाताल थाने की संयुक्त टीम ने रविवार को तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की दो वारदातों का खुलासा किया है। गैंग लीडर इंदल राजभर फरार है जबकि उसकी प्रेमिका किरन यादव और जेवर खरीदने वाले सोनार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला लूट के जेवरों को बाजार में ले जाकर बेचती थी।
एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी आर.के. भारद्वाज निर्देशन में गत दिनों गोरखनाथ सर्किल में सराफा संतोष वर्मा से हुई लूट के खुलासे का प्रयास किया जा रहा था। टीम की अगुवाई गोरखनाथ सीओ अतुल कुमार सोनकर कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर, एसओ चिलुवाताल राम आशीष यादव, एसओ गोरखनाथ विजयेंद्र सिंह ने हमराहियों के साथ बरगदवा के समीप करिज्मा मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। टीम ने तीनों को दौड़ाकर गिरफ्तार किया। बदमाशों ने अपना नाम रणधीर उर्फ जानू यादव, राज कुमार सिंह उर्फ प्रदीप सिंह और अंकुश भारती बताया।
लूट के जेवरों को 29,500 रुपए में बेचा
पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर गैंग लीडर इंदल राजभर की प्रेमिका किरन यादव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भटहट बाजार में सर्राफा कारोबारी बृजेश जायसवाल को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बृजेश के कब्जे से 23 ग्राम सोना बरामद किया। इस सोने को व्यापारी ने 29,500 रुपए में खरीदा था।
साल 2013 में हुई थी लूट
पुलिस ने अभियुक्त रणधीर के पास से एक कट्टा 4 कारतूस, 2,000 रुपए नकद, राजकुमार के पास से एक कट्टा, 4 कारतूस और 2500 नकद सहित अंकुश भारती के पास से 2,500 रुपए नकद बरामद किया। अभियुक्तों ने बताया कि इंदल राजभर परतावल जिला महराजगंज का रहने वाला है। उक्त लोगों ने परतावल कस्बे में एक व्यापारी से बीते 27 दिसंबर 2013 को लूट की घंटना को अंजाम दिया था।
आगे पढ़िए सुपारी किलर भी है लुटेरा रणवीर यादव...