पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girl's Body Found Sacks Police Investigation Deoria Uttar Pradesh

देवरिया: बोरे में बंद मिला लड़की का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरिया/गोरखपुर. देवरिया में बुधवार को एक नाबालिग लड़की का शव बोरे में बंद मिला। शव सदर कोतवाली के खोराराम इलाके से मिला है। गांववालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
लड़की की उम्र 14-15 साल के बीच है। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने रेप के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुआ है। पुलिस ने पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि बोरे में बंद शव को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। शव पर कोई कपड़े नहीं थे। पुलिस को लड़की के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दरिंदगी की गई होगी। बाद में हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर यहां फेंक दिया गया होगा। फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर।