पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gorakhnath Mahant Avaidyanath Samadhi Gorakhpur Latest Pictures

गोरक्षपीठ में महंत अवैद्यनाथ को आज दी जाएगी समाधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: महंत योगी अवैद्यनाथ को समाधि देते साधू-संन्यासी।
गोरखपुर. रविवार को योगी आदित्यनाथ के महंत बनते ही ब्रह्मलीन हुए महंत अवैद्यनाथ को समाधि दी गई। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ की समाधि स्थल के बगल में अवैद्यनाथ को समाधि दी गई। इस दौरान गोरखनाथ परिसर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इससे पहले बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ का रविवार को गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर के रूप में राजतिलक किया गया। नाथ संप्रदाय के पांच महंतों ने विधिवत उनका अभिषेक किया। राजतिलक के बाद आदित्यनाथ के नाम के आगे 'महंत' जुड़ गया। नाथ पंथ की गद्दी संभालने के बाद आदित्यनाथ योगी से महंत आदित्यनाथ बने।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के फायर ब्रांड नेता का अभिषेक हरियाणा के महंत योगी चांदनाथ जी महाराज और महामंत्री चेताईनाथ जी महाराज ने किया। चांद नाथ जी महाराज अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के उपाध्यक्ष भी हैं। मठ सेवकों से मिली जानकारी के मुताबिक, महंत चांदनाथ जी महाराज और महंत चेताईनाथ जी महाराज शनिवार की शाम को गोरक्षपीठ पहुंच गए थे। इनके अलावा अन्य मठों के महंत भी राजतिलक समारोह में शामिल हुए।

शुक्रवार को हो गए थे ब्रह्मलीन

बताते चलें कि पूर्व सांसद और रामजन्म भूमि आन्दोलन के अग्रणी नेता रहे गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ शुक्रवार रात को ब्रह्मलीन हो गए। वह 96 साल के थे। महंत को सांस की बीमारी थी। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर मिलते ही गोरखपुर सहित अन्य जगहों पर शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार की शाम 4 बजकर 12 मिनट पर उन्हें दिल्ली से एयर एम्बुलेंस द्वारा गोरखपुर रवाना हुई। शाम 5 बजकर 32 मिनट पर वे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। वहां गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के डॉक्‍टर सहित हिन्दू युवा वाहिनी और बीजेपी नेता सहित अन्य लोग मौजूद थे। एयरपोर्ट से उन्‍हें गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
आगे तस्वीरों में देखिए परिसर में कैसे लाखों की संख्या में जुटे श्रद्धालु...