तस्वीर में: महिला थाना गोरखपुर।
गोरखपुर. महानगर थानाक्षेत्र के एक प्राइवेट संस्थान में ड्यूटी से वापस लौट रही युवती को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अगवा कर लिया। युवती का आरोप है कि बदमाशों ने उसे पास के ही एक खेत में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। युवती ने बताया कि बदमाश सत्ता पक्ष से जुड़े हैं। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, लेकिन स्थानीय नेता उन्हें छुड़ाने के लिए पिपराइच थाने पर डेरा डाले हुए हैं।
पिपराइच इलाके के एक गांव की युवती महानगर स्थित एक प्राइवेट संस्थान में नौकरी करती है। वह रोज ड्यूटी से छूटने के बाद टेंपो से खोराबार इलाके के रजहीं आरपीएसएफ सेंटर पहुंचती है और वहां खड़ी अपनी साइकिल लेकर अपने घर पिपराइच इलाके में जाती है। रोज की तरह वह रविवार को भी टेंपो से रात करीब आठ बजे रजहीं पहुंची। इसके बाद रास्ते में ही पिपराइच इलाके के चौरी और जंगल अराजी बड़हरा गांव के बीच पहुंचने ही करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और पास के ही एक खेत में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया।
परिजनों को सुनाई आपबीती
बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पहले युवती का इलाज कराया और पिपराइच पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप का मामला सामने आते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपियों में से पांच को हिरासत में ले लिया।
बताते चलें कि आरोपी किसी न किसी रूप में सत्ता पक्ष के लोगों से जुड़े हुए हैं। इन्हें छुड़ाने के लिए सत्ता पक्ष के कई नेता दिनभर में कई बार थाने का चक्कर लगाया तो कई नेताओं ने फोन कर इन्हें छोड़ने को कहा। पुलिस ने युवती को अपनी कस्टडी में लेकर मेडिकल जांच के लिए महिला थाने की सुपुर्दगी में दे दिया है। मंगलवार को युवती की जांच होगी।
आगे पढ़िए क्या कहते हैं पीड़िता युवती के पिता...