पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gorakhpur MP Yogi Adityanath Interview With Bhaskar

'लोकसभा चुनाव भारतीयों और विरोधियों के बीच लड़ा जायेगा'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. हिंदुत्व मुद्दा नहीं भारतीयता है, हिंदुत्व को सिर्फ मुद्दा कहना उचित न होगा। अगला लोकसभा चुनाव भारतियों और भारत विरोधियों के बीच होगा। यह कहना है बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ का। वह गोरखपुर जिले के बेलवार गांव के गंगा यमुना डिग्री कॉलेज में आयोजित 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दैनिकभास्कर.कॉम से मुखातिब थे।
योगी ने कहा कि लोग यह कहते हैं की बीजेपी ने हिंदुत्व का मुद्दा भुला दिया,वे बिलकुल गलत सोचते है। बीजेपी ने भारतीयता का मुद्दा कभी नहीं छोड़ा। इस देश की गरिमा बचाने के लिए बीजेपी हमेशा संघर्षरत रहेगी। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की अस्मिता पर हमला करने वालों के प्रति सहानभूति रखकर ये पार्टियाँ राष्ट्र-विरोधी कृत्य कर रही हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता ऐसे भारत विरोधियों को मुहतोड़ जवाब देगी।
सरकार कर्नाटक चुनावों के परिणाम पहले से तय थे इसे न तो मोदी की असफलता कह सकते हैं और न ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की। इस बार लोक सभा चुनावों के बाद केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और कर्नाटक के परिणाम उसी और इशारा कर रहे हैं। योगी कर्नाटक के चुनावों के परिणाम को बीजेपी के लिए सकारात्मक बताते हुए कर्नाटक विधान सभा चुनावों का इतिहास बताते हैं। उन्होंने कहा जब जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही है कर्नाटक में गैर कांग्रेस सरकार रही है और ठीक इसके उलट जब केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकार होती है तो वहां कांग्रेस का शासन होता है।
गोरखपुर स्थित फ़र्टिलाइज़र फैक्ट्री के पुनः शुरू करने के निर्णय को उन्होंने सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इस फैक्ट्री के शुरू हो जाने एक बार फिर पूर्वांचल में औद्योगिक विकास का दौर प्रारंभ होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निर्णय को जल्दी ही अमली जमा पहनाया जायेगा।