गोरखपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान बीजेपी सांसद सतपाल महराज ने पार्टी की हार स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि जो परिणाम आए हैं उस पर पार्टी विचार कर रही है। इसकी समीक्षा करेंगे कि क्या कमी रही।
बताते चलें कि सतपाल महाराज गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करने के बाद उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उनसे उपचुनाव में हार की वजह पूछी गई। इस पर उन्होंने कहा कि जो परिणाम आए हैं उस पर पार्टी विचार कर रही है। समीक्षा करेंगे कि कहां और क्या कमी रही।
इस मौके पर उन्होंने कहा की कोशिश करेंगे कि महंत अवैद्यनाथ की फोटो को डाक टिकट पर छापा जाए। साथ ही रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण का ब्रह्मलीन महंत का संकल्प और सोच थी। उनकी सोच और संकल्प को पूरा कराया जाएगा।