पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • How Mahant Avaidyanath Given Brhmlin Trance Gorkshpitadhishwar

जानिए कैसे ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ को दी गई समाधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ के ब्रह्मलीन होने के बाद रविवार को उन्हें गोरखनाथ मंदिर में नाथ पंथ की परंपरा के अनुसार समाधि दे दी गई। नाथ पंथ की परंपरा के अनुसार हरियाणा रोहतक अस्थल बोहर मठ के महंत और बीजेपी सांसद चांदनाथ ने योगी महासभा कार्यकारिणी अध्यक्ष की हैसियत से समाधि के कार्यक्रम को संपन्न कराया।
जानिए कैसे दी गई महंत अवैद्यनाथ को समाधि
11:12:- गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी नाथ पंथ के संतो के नेतृत्व में ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंद अवैद्यनाथ के शांत शरीर तक पहुंचे।
11:15:- नाथ पंथ सहित सभी पंथों के गुरूमुखी संतों की पूजा-अर्चना के बाद बह्मलीन पीठाधीश्वर की समाधि यात्रा शुरू हुई। हजारों की संख्या में चल रहे भक्त ‘जब तक सूरज चांद
रहेगा, बाबा जी का नाम रहेगा’, 'पूज्य महंतजी अमर रहे' का जयघोष कर रहे थे।
11:32:- ब्रह्मलीन महंत जी ने गुरु गोरक्षनाथ जी को अंतिम आदेश किया।
11:35:- गोरखपुर सशस्त्र पुलिस ने दरोगा गुलाब प्रसाद के नेतृत्व में 8 आरक्षी, 2 दीवान और एक बिगुलर की मौजूदगी में ब्रह्मलीन महंत जी के शांत शरीर को राइफल की सलामी दी। साथ ही वहां उपस्थित भक्तों ने समाधि स्थल पर परंपरा के मुताबिक घंटे, घड़ियाल, बिगुल की ध्वनि में पूजा अर्चना की।
11:50:- ब्रह्मलीन महंत जी के शांत शरीर का प्रवेश उनके गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी की समाधि के बायीं तरफ पश्चिम दिशा में बनी समाधि गृह में हुआ। मंत्रों के उच्चारण के साथ चली प्रक्रिया
12:10 बजे उपस्थिति संतों और भक्तों ने पुष्पांजलि और जलांजलि का कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान ब्रह्मलीन महंत के साथ समाधि में खड़ाऊ, गीता और वेद सहित कई धार्मिक ग्रंथ भी रखे गए।
12:15:- गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने अपने परमपूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज की समाधि में पहले मिट्टी डालकर इहलोक से आखिर आदेश किया। इस अवसर पर वे अपनी संवेदनाओं पर नियंत्रण नहीं कर सके। उनकी आंखों से अविरल आंसुओं की धारा फूट पड़ी। इसके बाद उपस्थित सन्त, महन्त और श्रद्धालु ने इसी प्रक्रिया को दोहराया।

आगे पढ़िए कौन सा कार्यक्रम होगा...