पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • How To Save Yourself To Air Attack Technic Gorakhpur Uttar Pradesh

PHOTOS: हवाई हमले से बचाव के लिए लोगों को बताई गई तकनीकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: हवाई हमले से बचाव का प्रदर्शन करते नागरिक सुरक्षा कोर के लोग।
गोरखपुर. नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) ने रविवार को अपने स्थापना की 52वीं वर्षगांठ को सप्ताहांत के रूप में धूमधाम से मनाया। आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई हमले से बचाव के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को सुरक्षा के मंत्र बताए गए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर झांकियों को एमएसआई इंटर कॉलेज से रवाना किया। नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन ने हवाई हमले से बचाव का काल्पनिक प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। शानदार प्रदर्शन के लिए सिविल लाइन डिवीजन की हवाई हमले से बचाव की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
एमएसआई इंटर कॉलेज पर रविवार की सुबह से ही पुलिस-पीएसी बैंडों का और वार्डनों का पहुंचने का क्रम जारी था। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिलाधिकारी रंजन कुमार और मुख्य अतिथि एसएसपी आरके भारद्वाज के पहुंचने पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एसएसपी ने एमएसआई परिसर से नागरिक सुरक्षा के रूट मार्च को हरी झंडी देकर रवाना किया।
इस रूट से निकला मार्च
रूट मार्च बक्शीपुर, अग्रसेन तिराहा, टाउन हाल, कचहरी चौराहा, गोलघर चौराहा, विजय चौक से होता हुआ अग्रसेन तिराहा होते हुए एमएसआई इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ। इसमें शामिल नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन, स्वयं सेवक, रेलवे नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन, होमगार्ड के जवान, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस और पीएसी बल के बैंड शामिल रहे।
लोगों को दिया गया पुरस्कार
रूट मार्च के दौरान पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने पूरे साल सामाजिक कार्यों में निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले वार्डनों, स्वंय सेवकों, होम गार्ड के जवानों, पुलिस और पीएसी बैंड के जवानों, एनसीसी कैडेट्स और झांकी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों के लीडरों को पुरस्कृत किया।
आगे देखिए तस्वीरें...