पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Inspect The Prison Of Gorakhpur IG Jail Find Mobile And SIM Card

डीआईजी जेल ने कारागार में मारा छापा, बैरकों में मिले मोबाइल-सिमकार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः गोरखपुर जेल का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी जेल आरपी सिंह।
गोरखपुर. पुलिस महानिरीक्षक जेल ने मंगलवार को मंडलीय कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरग नंबर-सात और आठ में कई आपत्ति जनक सामान बरामद हुए हैं। बंदी रक्षकों, मुख्य बंदी रक्षकों, डिप्टी जेलर और जेलर के ऊपर जेल में बंदियों के बैरकों में मिले इन सामानों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी-जेल) को दौरे के दौरान मोबाइल, सिमकार्ड और अन्य दूसरे प्रतिबंधित सामान मिले थे। आईजी जेल आरपी सिंह ने बैरकों में मोबाइल, सिम मिलने के मामले में आरोपित बंदी रक्षकों ओम प्रकाश राय और राम प्रसाद का सबसे पहले बयान दर्ज किया था। दोनों आरोपियों के बाद प्रधान बंदी रक्षक उदय नारायण यादव और हरिनाथ सिंह का बयान दर्ज किया था।

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के कुशहरा गांव निवासी शातिर बदमाश देवकी नंदन सिंह उर्फ़ चन्दन सिंह इस समय बाराबंकी जेल में बंद है। जेल से ही चंदन सिंह के व्यापारियों, डॉक्टरों से रंगदारी मांगे जाने की लगातार घटनाएं हो रही हैं। इसके अतिरिक्त वह गोरखपुर जेल में बंद अपने साथियों से भी मोबाइल से लगातार बात कर रहा था। यही वजह रही कि अधिकारियों ने औचक छापा मारकर कार्रवाई की।
आगे पढ़िए, किसने उड़ाई पुलिस की नींद...