पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेक्चरर की जॉब छोड़ बने ब्लॉक प्रमुख, MLA पिता की बम मारकर हुई थी हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेक्चररशिप की नौकरी छोड़ डॉ. विमलेश पासवान चरगांवा ब्लाक के प्रमुख बने हैं। उनके पिता पूर्व विधायक ओम प्रकाश पासवान की बम मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बड़े भाई कमलेश पासवान बांसगांव से बीजेपी सांसद हैं, जबकि मां सुभावती भी विधायक रह चुकी हैं।
चुनावी सभा में पिता की हुई थी हत्या
- विमलेश के पिता ओम प्रकाश पासवान 1979 से लेकर 1989 तक लगातार चरगांवा ब्लाक के प्रमुख थे।
- वह 1989-1991 और 1993 में लगातार विधायक रहे।
- 1996 में बांसगांव से लोकसभा चुनाव में सभा के दौरान बांसगांव क्षेत्र में बम मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
- उस वक्त विमलेश की उम्र 14 साल थी और दिल्ली में पढ़ाई करते थे।
- पिता की मौत के बाद वह गोरखपुर में ही पढ़ाई शुरू कर दिए।
भाई हैं सांसद, मां भी जीत चुकी हैं चुनाव
- ओम प्रकाश पासवान की मौत के बाद उनकी पत्नी सुभावती पासवान विधायक और सांसद बनी।
- इसके बाद उनके बड़े बेटे कमलेश पासवान दो बार सांसद बने।
- डॉ. विमलेश पासवान की पत्नी डॉ. मोहिता पासवान ने जबलपुर से बीडीएस की हैं।
- वह अपने मकान में ही क्लीनिक चलाकर प्रैक्टिस करती हैं।
बेटी को मानते हैं लकी
- विमलेश पासवान किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमडीएमएस (मैक्सिलो फेशियल सर्जन) किया है।
- वह अपनी इस जीत के लिए दो महीने की बेटी गार्गी को लकी मानते हैं।
- वह बताते हैं कि इस जीत में उनकी पत्नी डॉ. मोहिता पासवान का बहुत सहयोग रहा।
आगे की स्लाइड्स में देखिए विमलेश पासवान की फोटोज...
खबरें और भी हैं...