पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lovers Celebrate Valentine Week Gorakhpur Students Enjoy Chocolate Day

स्‍कूली छात्राओं ने भी उठाया चॉकलेट डे का मजा, खूब बिकी हार्ट चोकोबार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट ने अपनी मिठास से प्रेमी दिलों की कड़ुवाहट को दूर किया। प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे को चॉकलेट खिलाकर सारे पुराने गिले सिकवे दूर किए। चॉकलेट की भी वेलेंटाइन वीक में अपनी ही भूमिका रहती है। कहा जाता है कि चॉकलेट की मिठास में प्रेमी जोड़े सारे पुराने झगड़ों को भूला नई शुरुआत करते हैं। इस बार प्रेमी युगलों में हार्ट चोकोबार की डिमांड ज्‍यादा रही।
चॉकलेट प्रेमी युगल को जहां और करीब ले आती है। वहीं दूसरी तरफ इसके दुकानदार भी इस दिन चांदी र‍हती है। इस बार एक कंपनी की ऑरेंज फ्लेवर वाली चॉकलेट ने प्रेमी युगल को विशेष तौर पर लुभाया। वेलेंटाइन वीक को लेकर खासकर युवा वर्ग में काफी उत्साह है। प्रपोज डे पर खराब मौसम और अवकाश ने प्रेमी युगल पर कुछ हद तक बंदिशें लगा दी थी, लेकिन वे बंदिशें सोमवार को चॉकलेट डे पर पूरी तरह से दूर हो गई।
सुबह के दस बजते ही पार्कों, सिटी मॉल, गोलघर, गवर्नमेंट गार्डेन और विनोद वन में प्रेमी जोड़ों का पहुंचाना शुरू हो गया था। युगलों ने एक दूसरे को हार्ट सेफ वाली चाकलेट खिलाई। शहर में कई जगहों पर स्‍कूल की छात्रा चॉकलेट खरीदती नजर आईं। चॉकलेट डे वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन हो होता है। रोज और प्रपोड- डे के बाद कुछ मीठा हो जाए इसलिए चॉकलेट डे मनाया जाता है।
प्यार के इस मौसम में चॉकलेट तो जादू सा घोल देता है। पिछली कड़ुवाहट हो या फिर नए रिश्‍ते की नींव सबको अपनी मिठास से भर देती है चॉकलेट। आर्चीज गैलरी, गुड डे बेकर्स सहित अन्य दुकानों के प्रोपराईटर्स ने कहा कि रोज की अपेक्षा सोमवार को 80 फीसद चाकलेट की बिक्री हुई। हार्ट सेप की चाकलेट 40 रुपए से लेकर 599 रुपए तक बिकी।
आगे देखिए चॉकलेट डे मनाते प्रेमी युगलों की कुछ तस्‍वीरें...