पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mahant Adityanath Face Challenge Hindu Religion Gorakhpur News

हिंदू धर्म के लिए हर चुनौती का करेंगे डटकर सामना: महंत आदित्यनाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: योगी महासभा के बारे में लोगों को जानकारी देते महंत आदित्यनाथ।
गोरखपुर. गोरखपुर के बीजेपी सांसद आदित्यनाथ हिंदू धर्म के विकास को लेकर और भी सक्रिय हो गए हैं। गोरक्षपीठ के महंत ने गुरुवार को कहा कि सनातन हिंदू धर्म का विकास करने के लिए वह आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ के बाद योगी महासभा की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। ऐसे में उनकी भूमिका और बढ़ जाती है। इसलिए वह महंत अवैद्यनाथ के सिद्धांतों पर चलते इस ओर हुए कोशिश करेंगे।
dainikbhaskar.com से खास बातचीत के दौरान महंत आदित्यनाथ ने कहा कि वह आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार हैं। योगी महासभा नाथ पंथ षड्दर्शन के योगेश्वरों को इकट्ठा कर उन्हें राष्ट्र और समाज कल्याण के काम में लगाना चाहती है। वर्तमान समय में चुनौतियां और भी ज्यादा हैं। अनुभवी संतों और महंतों के आशीर्वाद से वह हर चुनौती का डट कर सामना करेंगे।
विदेशों में भी करेंगे काम
महंत आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज आजीवन योगी महासभा के अध्यक्ष रहें। उनके नेतृत्व में महासभा के कार्य क्षेत्र का विस्तार भारत के साथ-साथ विदेशों में भी हुआ। देश के विभिन्न मठों के योगेश्वरों ने इटली, नीदरलैंड, हालैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया, अमेरिका, ब्राजील, थाईलैंड, नेपाल और सिंगापुर में सनातन हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार किया। उनके नेतृत्व में इस धर्म का चौतरफा उत्थान हुआ।
छुआछूत के खिलाफ भी बुलंद की आवाज
महंत आदित्यनाथ ने बताया कि अवैद्यनाथ महाराज ने ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी अभियान छेड़ा। इसके साथ ही वे सनातन हिंदू धर्म के विभिन्न पंथों के धर्माचार्यों को एक मंच पर लेकर आए। उनके कुशल नेतृत्व में श्री गोरक्षपीठ ने श्रीराम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन का सफल नेतृत्व किया।
आगे देखिए, महंत आदित्यनाथ की अन्य तस्वीरें...