पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Marsh Group Artist Give Audition For Hindi And Bhojpuri Film In Gorakhpur

फिल्‍मों में चांस के लिए डांस, मार्स ग्रुप के कलाकारों ने रैंप पर बिखेरा जलवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. मार्स ग्रुप की पांचवीं वर्षगांठ पर बीते शुक्रवार शहर में ग्रैंड माला का आयोजन किया गया। हिंदी और भोजपुरी मूवी में चांस पाने के लिए युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में मार्स ग्रुप के साथ काम कर रहे लोकल कलाकारों ने रैम्प पर अपना जलवा बिखेरा। मुम्‍बई से आए फिल्म के डायरेक्टर, एसोसियेट डायरेक्टर और प्रोड्यूशर ने यहां कुछ नगीनों को चुना।
ग्रैंड माला में हिंदी फिल्म के डायरेक्टर संजीव बलाभ अपनी आने वाली फिल्‍म द फ्लैग (परचम) का प्रोमोशन किया। इसके बाद बाली उमर को सलाम, धड़कन दो दिलों की फिल्‍मों में एक्टिंग का चांस पाने के लिए युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके लिए आयोजित प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया था। एक में डांस और दूसरे भाग में सिंगिंग का टेस्‍ट लिया गया।
बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, पान खाय सइयां हमार जैसे हिंदी और भोजपुरी गानों पर मार्स टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन के भतीजे और मजनू मोटरवाला फिल्म सहित कई भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर पवन कुमार उपाध्याय, फिल्म प्रोड्यूसर रजत मणि संग अन्‍य ने सैकड़ों गायकों और डांसरों में से कुछ नगीनों को अपनी फिल्म के लिए चुना।
कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति तिवारी ने किया। इस दौरान शहर और आसपास के सैकड़ों कलाकार मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने फिल्‍म में एक चांस पाने के लिए डांस के साथसाथ सिंगिंग का प्रदर्शन किया।