पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Minister Kalraj Mishra Said Purvanchal Struggling From Unemployment

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा- बेरोजगारी की समस्‍या से जूझ रहा पूर्वांचल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. रविवार को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पूर्वांचल को बेरोजगारी की समस्‍या से जुझने की बात कही। उन्‍होंने किसानों और जवानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की बात कही। इसके लिए उन्‍होंने पूर्वांचल के गोरखपुर और वाराणसी में फरिग्रीस फ्लेबर टेक्‍नॉलजी इंस्टिट्यूट स्थापित करने की बात कही। इस क्रम में जिले में सर्वे का कार्य भी पूरा हो गया है, जबकि वाराणसी में सर्वे का कार्य चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र अपने देवरिया और कुशीनगर प्रवास के बाद रविवार दोपहर वरिष्ठ बीजेपी लीडर विनय कुमार सिंह “बिन्नू” के आवास पहुंचे। मीडिया से मुखातिब होते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि पूर्वांचल बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। बेरोजगारी इसलिए है क्‍यूंकि आज तक किसानों और नौजवानों के स्किल डेवलप्‍मेंट का प्रयास ही नहीं किया गया।
उन्‍होंने कहा कि एफएफटीआई के माध्यम से किसानों से शार्प प्रकार की खेती कराई जाएगी। इतर निकालने वाली फसल की बुआई आधुनिक तरीके से कराई जाएगी। बेहतरीन इतर कैसे बने इसका शोध भी एफएफटीआई में होता रहेगा। मंत्री जी ने कहा कि इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्हें कम पैसे के लिए बाहर के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।
मिश्र ने कहा कि वे अपने मंत्रालय के माध्यम से 10 वीं और आईटीआई पास बेरोजगार युवकों के लिए ट्रेनिंग का प्रोग्राम आयोजित करा रहे हैं। छोटी मशीनों पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवक इन मशीनों को खरीदकर स्‍वयं उद्यमी बन सकते हैं। 5 से लेकर 15 लाख तक की ये मशीनें बैंक लोन के माध्यम से युवा किसानों को दी जाएगी। इसे किस तरह आसानी से किस्तों और कम ब्याज पर मिल सके। इसके लिए भी उनका मंत्रालय प्रयास कर रहा है।
आगे पढ़‍िए कंपनी है तैयार...