पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Modi To Address Vijay Shankhnad Rally In Gorakhpur

रैली से पहले मोदी करेंगे आस्था का केंद्र गोरखनाथ मंदिर के दर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर में बीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा।
मोदी ने कहा, "आपने साठ साल तक शासक चुने हैं, मैं आपसे साठ महीने मांगता हूं। मैं आपके सपनों का हिंदुस्तान देने का वादा करता हूं। आज सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है। उन्होंने कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। मैं आपसे कहता हूं कि आप मुझे साठ महीने दो, मैं आपको सुख-चैन की जिंदगी दूंगा।"
यूपी के हाल पर चिंता जताते हुए मोदी ने कहा कि यहां किसानों और नौजवानों का बुरा हाल है। किसान यहां ब्लैक में फर्टिलाइजर खरीदते हैं। कॉलेजों में समय से परीक्षाएं नहीं होतीं। यूपी पूरे देश की शक्ल बदल सकता है, लेकिन इसके लिए सही सोच चाहिए, सही नेतृत्व चाहिए। मुलायम न प्रदेश में रोजगार दे रहे, न ही सुरक्षा। अकेला यूपी पूरे देश का पेट भर सकता है।
मोदी ने कहा, "क्या उत्तर प्रदेश में अमूल जैसी डेयरी नहीं बन सकती है? क्या यूपी के किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिल सकता है? यूपी की तस्वीर बदल सकती है, लेकिन मुलायम से यूपी के लिए कुछ नहीं किया।"
मोदी ने मुलायम सिंह यादव पर पलटवार करते हुए कहा, "आज नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने मुझे ललकारा। उन्होंने कहा वे यूपी को गुजरात नहीं बना सकते। सही कहा नेताजी, आप यूपी को गुजरात नहीं बना सकते हैं, क्योंकि गुजरात बनाने का मतलब है चौबीस घंटे बिजली, विकास, सुख-चैन और शांति, जो आप नहीं कर सकते हैं। लिहाजा आप गुजरात नहीं बना सकते नेताजी।"
मोदी ने कहा कि यूपी का कोई ऐसा गांव नहीं जहां का नौजवान गुजरात में काम न करता हो। उन्होंने कहा कि कौन ऐसा नौजवान है जो अपने मां-बाप को छोड़कर दूर जाना चाहता है। यदि अपने ही प्रदेश में रोजी-रोटी मिलती तो उसे अपना घर छोड़ने की जरूरत ही नहीं होती।
मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी चुनावों से पहले ही गरीबी की बात करती है। आजादी के बाद से लगातार कई बार कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन यह पार्टी केवल बातें ही करती रही। साठ साल में गरीबी क्यों खत्म नहीं हुई? इसका कारण यह है कि कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य गरीब को गरीब रखने में ही छिपा हुआ है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में बदलाव की लहर चल रही है। रैली में आए लोग इस हवा का रुख साफ बता रहे हैं।
आगे पढ़ें -रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ और विनय कटियार ने क्या कहा?