तस्वीर में: अपर्णा यादव गोरक्षपीठ में अवैद्यनाथ की समाधि को श्रद्धांजलि देती हुईं।
गोरखपुर. सपा सुप्रीमो
मुलायम सिंह यादव की बहू और समाजसेवी अपर्णा यादव सोमवार को गोरखपुर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुच कर मत्था टेका। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीठाधीश्वर सांसद महंत आदित्यनाथ से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और इंसेफिलाइटिस रोगियों से मिलीं। इसके बाद वे आर्यकन्या में महिला जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं।
इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा की ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ की कमी उन सबको ही नहीं पूरे विश्व को खलेगी। गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस बाबत उन्होंने कहा कि उनकी वार्ता महंत से गौ-रक्षा पर हुई है। पार्टी का नाम सामने आते ही वे मीडिया से खफा हो गईं। उन्होंने कहा कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता होने की हैसियत से और गोरक्षपीठ से लगाव होने के कारण यहां आईं हैं। जहां तक रहा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का तो वे उनके ससुर हैं और बिना उनकी अनुमति वे कहीं बाहर नहीं जातीं।
गोरखपुर को है एम्स की जरुरत
गोरखनाथ मंदिर से अपर्णा यादव बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज मे जाकर इंसेफिलाइटिस पीड़ित मासूमों को देखा। मासूमों की हालत देखकर अपर्णा ने अपना माथा पकड़ लिया और उनके मुंह से बरबस निकल पड़ा हे भगवान। तीमारदारों से हाल पूछने के साथ ही उन्हें फल वितरण किया। उन्होंने कहा कि इंसेफिलाइटिस से पीड़ित मासूमों की इस हालत के लिए केंद्र और राज्य की सरकार के साथ वह सभी जिम्मेदार हैं। गोरखपुर में एम्स की जरूरत है इसकी जोर शोर से आवाज उठनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में राज्य सरकार से बात करेंगी।
आगे देखिए अपर्णा का गोरखनाथ मंदिर का दर्शन का वीडियो ....