पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mumbai Train Jansadharan Express Starts From Gorakhpur Station

मुम्‍बई के लिए रवाना हुई जनसाधारण एक्‍सप्रेस, महंत आदित्‍यनाथ ने दिखाई हरी झंडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. आखिर मंगलवार दोपहर तीन बजे इंतजार की घड़ियां खत्‍म हो गईं। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड से रिमोट के जरिए गोरखपुर से मुम्‍बई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जाने वाली 02597 जनसाधारण एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद महंत आदित्यनाथ ने दुल्‍हन की तरह सजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर मुम्‍बई के लिए रवाना किया।
इस दौरान स्‍टेशन पर महाप्रबंधक राजीव मिश्र, नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल और महापौर डॉ. श्रीमती सत्या पाण्डेय भी मौजूद रही। इन्‍होंने भी आदित्‍यनाथ के साथ हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। आपको बता दें, इस नई ट्रेन को विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म 1366.44 मीटर से रवाना किया गया। ट्रेन को रवाना करने के साथ साथ इस सबसे लंबे प्‍लेटफार्म का भी उद्घाटन किया गया।
विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म पर एनईआर जिला मुख्यालय की तरफ से आयोजन किया गया था। इस बीच दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड में भी कार्यक्रम आयोजित था। रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने मंगलवार दोपहर तय समय पर रिमोट से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रेनें दुल्हनों की तरह सजी हैं।
एनईआर के सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन यहां से रवाना होकर खलीलाबाद से 3.52 बजे, बस्ती से 4.30 बजे से चलकर लखनऊ, कानपुर, झांसी और कल्याण होते हुए दूसरे दिन शाम 7.15 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी। 11 फरवरी को 02598 स्पेशल जनसाधारण छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से रात 9.20 बजे से रवाना होकर दूसरे दिन रात 12.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह साप्ताहिक जनसाधारण ट्रेन 17 फरवरी से नियमित चलने लगेगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 15 सहित कुल 17 कोच लगाए गए हैं।
आगे पढ़‍िए आने वाले समय में शताब्‍दी जैसी ट्रेनों का होगा संचालन...