गोरखपुर. बरेली जेल में बंद बदमाश अमरजीत यादव गैंग का संचालन अब गोरखपुर जेल में बंद सुभाष यादव कर रहा है। पुलिस ने गैंग के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की बाइक, नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। दोनों हाल के दिनों सूरज पांडेय की अगुवाई में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
मुखबीर की सूचना पर अरेस्ट
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एसपी क्राइम ब्रांच और थानों कि पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। इस क्रम में डीएसपी बांसगांव की अगुवाई वाली जिले के बेलीपार थाने की पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बेलीपार इलाके के बाघागाड़ा-जरलही मार्ग में फोरलेन पुल के नीचे से बुधवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया।
15 से अधिक लूट में था शामिल
लुटेरों ने अपना नाम अंकित यादव सहनदेवा थाना और सुनील यादव डधिया थाना बेलघाट का है। एसएसपी ने बताया कि अंकित यादव ने जिले में 15 से अधिक लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। ये आजमगढ़ जिले के महराजगंज इलाके के हथियागढ़ के बदमाश अमरजीत यादव गैंग से जुड़े हैं।
बरेली जेल में बंद है अमरजीत
अमरजीत यादव पूर्वांचल खासकर दियारा क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। अमरजीत यादव के गैंग में 100 से अधिक बदमाश हैं। इनमें से कुछ जेल में जबकि कुछ बाहर रहकर लूट, रंगदारी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अमरजीत वर्तमान में बरेली जेल में जबकि उसका भाई राम जीत यादव आजमगढ़ जेल में आपराधिक मामलों में निरूध है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोेटोज...