गोरखपुर. आज भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की गोरखपुर में रैली को संबोधित किया। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं मोदी भी इस रैली को सफल बनाने के लिए गोरखनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।
वहीं मोदी की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, एटीएस, खुफिया एजेंसियों, गुजरात सुरक्षा बल आदि ने तकरीबन 90 एकड़ रैली क्षेत्र पर नजर रखी। विजय शंखनाद रैली को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया।
हजारों की भीड़ में यहां लोग नजर आए। वहीं सुबह से ही यहां सड़कों पर जाम रहा। इस जाम के कारण कई लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
आगे देखें मोदी की रैलियों में कैसे उमड़ा जनसैलाब...