गोरखपुर/वाराणसी. उत्तर प्रदेश में चुनावी जमीन की जद्दोजहद जारी है। गुरुवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी फिर आमने-सामने थे। पहले मुलायम ने हमला किया। कहा-
'मोदी के हाथ खून से सने हैं। उनकी हैसियत नहीं यूपी को गुजरात बनाने की।' घंटेभर भी नहीं बीते होंगे मोदी ने भी पलटवार किया। कहा- 'नेताजी (मुलायम) आपकी बात सही है। आपकी हैसियत नहीं है। जानते हैं
गुजरात बनाने का मतलब... इसके लिए 56 इंच का सीना लगता है।' आगे पढ़े मुलायम के हर सवाल पर दिया मोदी ने करारा जवाब...