गोरखपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा घने कोहरे और खराब मौसम से आई परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 15 दिसंबर 2014 से 15 फरवरी 2015 तक कुछ ट्रेनों का पूर्ण निरस्तीकरण/आंशिक निरस्तीकरण किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे आलोक कुमार सिंह ने बताया कि यदि कोहरे का मौसम नहीं होता तो उपरोक्त निरस्त ट्रेनों की बुकिंग तीन दिनों की अग्रिम सूचना देकर शुरू की जा सकती हैं। वहीं, कोहरे का मौसम होता है तो ट्रेनों का संचालन अल्प अवधि में निरस्त भी किया जा सकता है।
पूर्ण निरस्तीकरण:- (15 दिसंबर, 2014 से 15 फरवरी, 2015 तक)
1. 54323/54324 सीतापुर कैंट-बुढ़वल-सीतापुर कैंट सवारी गाड़ी।
2. 55069/55070 गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
3. 75001/75006 गोरखपुर-बढनी-गोरखपुर (डेमू सर्विस)।
4. 55127/55128 मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी।
5. 55159/55160 औडि़हार जं-जौनपुर-औडि़हार जं सवारी गाड़ी।
6. 55167/55168 दुरौंधा-सीवान-दुरौंधा सवारी गाड़ी।
7. 55169/55170 दुरौंधा-सीवान-दुरौंधा सवारी गाड़ी।
8. 55120/55119 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी।
(15 दिसंबर, 2014 से 31 दिसंबर, 2014 तक)
1. 05105/05106 गोरखपुर-बस्ती-गोरखपुर विशेष गाड़ी।
2. 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी।
आंशिक निरस्तीकरण:-
1. ट्रेन संख्या-55203 नरकटियांगज-गोरखपुर सवारी गाड़ी 15 दिसंबर, 2014 से 15 फरवरी, 2015 तक कप्तानगंज-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी और नरकटियागंज-कप्तानगंज के बीच चलेगी।
2. ट्रेन संख्या-55206 गोरखपुर-नरकटियांगज सवारी गाड़ी 15 दिसंबर, 2014 से 15 फरवरी, 2015 तक गोरखपुर-कप्तानगंज के बीच निरस्त रहेगी और कप्तानगंज-नरकटियागंज के बीच चलेगी।
3. ट्रेन संख्या-55029 मुजफ्फरपुर-गोरखपुर सवारी गाड़ी 15 दिसंबर, 2014 से15 फरवरी, 2015 तक नरटियागंज-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी और मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के बीच चलेगी।
4. ट्रेन संख्या-55042 गोरखपुर-सोनपुर सवारी गाड़ी 15 दिसंबर, 2014 से 15 फरवरी, 2015 तक गोरखपुर-नरकटियागंज के बीच निरस्त रहेगी और नरकटियागंज-सोनपुर के बीच चलेगी।
5. ट्रेन संख्या-15111 छपरा-मड़ुआडीह एक्सप्रेस 15 दिसंबर, 2014 से 15 फरवरी, 2015 तक छपरा-बलिया के बीच निरस्त रहेगी और बलिया-मडुआडीह के मध्य चलेगी।
6. ट्रेन संख्या -15112 मण्डुआडीह-छपरा एक्सप्रेस 15 दिसंबर, 2014 से 15 फरवरी, 2015 तक बलिया-छपरा के बीच निरस्त रहेगी और मण्डुआडीह-बलिया के बीच चलेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर