फोटो: साईं बाबा की पालकी यात्रा।
गोरखपुर. गोरखपुर में शनिवार को गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा दिखा। नवरात्रि के तीसरे दिन एक तरफ मां चंद्रघंटा की पूजा हो रही है। वहीं, दूसरी ओर भक्तों ने शिरडी वाले साईं बाबा की बड़ी धूम-धाम से पालकी शोभा यात्रा निकाली। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने इसे रवाना किया। इस दौरान उन्होंने साईं बाबा की पूजा भी की। कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास ने उनकी आरती उतारी।
पालकी शोभा यात्रा का आयोजन श्री साईं शिरडी आध्यात्मिक चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले किया गया था। शोभा यात्रा श्री शिरडी वाले साईं बाबा मंदिर से शुरू हुई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और शंख की गूंज के साथ श्रद्धालु आते गए। यहां से यह अम्बेडकर चौराहा, इंदिरा बाल बिहार, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, मरिंडा पेट्रोलपंप होते हुए बेतिया हाता स्थित जजेज कम्पाउंड के साईं धाम पहुंचकर खत्म हुई।
इस दौरान लोगों ने साईं बाबा की आरती उतारी। सरिता ने बताया कि उनकी साईं बाबा के प्रति काफी श्रद्धा है। हर गुरुवार को वह साईं बाबा का दर्शन जरूर करती है। इस दिन व्रत भी रखती है। आमिर ने बताया कि वह खास तौर पर पालकी यात्रा में शामिल होने यहां आए हैं।
आगे देखिए, साईं बाबा के पालकी शोभा यात्रा की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...