फोटो: पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों बदमाश और बरामद की चोरी की मोटरसाइकिलें।
गोरखपुर. खोराबार पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बोलेरो और 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार बदमाश चंदन सिंह गिरोह के हैं। इन बदमाशों की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी।
एसपी सिटी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एसओ खोराबार अनिल कुमार यादव और क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार उपाध्याय ने सहयोगियों के साथ खोराबार इलाके के राम नगर कड़जहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी और लूट के 8
मोबाइलें और 1 बोलेरो गाड़ी बरामद की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जिन चार बदमाशों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है उनमे स्वतंत्र सिंह चंदन सिंह का रिश्तेदार (सगा जीजा) है। यह एक प्राइवेट नौकरी कर अपना जीवन-यापन करता है।
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम बबलू उर्फ मनीष कुमार पासवान, अच्छेलाल निषाद, स्वतंत्र सिंह और अशोक कुमार पासवान बताया है। बताते चलें, बाराबंकी जेल में निरुद्ध पूर्वांचल के शातिर बदमाश देवकीनंदन सिंह उर्फ चंदन सिंह पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम रही है। ऐसे में पुलिस का शिकंजा अब उसके रिश्तेदारों पर बढ़ गया है।
क्या कहती है चंदन सिंह की बहन सुमन सिंह
स्वतंत्र सिंह की पत्नी और चंदन सिंह की बहन सुमन सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम क्राइम ब्रांच की टीम उसके बिलंदपुर खंता स्थित अशोकनगर किराए के मकान पर पहुंची। उस वक्त उसके पति बोलेरो की सफाई कर रहे थे। एसओजी बोलेरो सहित उन्हें उठा ले आई। रात साढ़े नौ बजे वह अपने सबसे बड़े भाई और एसएसबी में सिपाही अभय नंदन के साथ एसएसपी साहब के आवास पर गई। वहां पर पीआरओ ने कहा कि एसएसपी साहब चंदन के भाई-बहन से नहीं मिलना चाहते हैं।
आगे पढ़िए जब एसएसपी के पीआरओ ने बहन से कहा चली जाओ वरना जेल जाओगी...