फोटो: सुरक्षा का जायजा लेते सांसद महंत योगी आदित्यनाथ।
गोरखपुर. यूपी के गवर्नर राम नाइक बुधवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, नाइक को विभिन्न कट्टर पंथी संगठनों से खतरा है। उनकी सुरक्षा के लिए जिला-पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पांच एएसपी और 14 सीओ सहित भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
शासन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त राज्यपाल को खालिस्तान लिबरेशन फोर्स,
कश्मीर के अलगाव वादी आतंकी संगठनों के साथ-साथ माओवादी और नक्सली विद्रोहियों से खतरा होने की बात कही गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा में 25-इंस्पेक्टर-एसओ, 150 उप निरीक्षक, 600 सिपाही, 75 महिला सिपाही, 50 ट्रैफिक पुलिस, तीन कंपनी पीएसी, बम निरोधक दस्ता, एंटी सेवोटाज टीम और डाग स्क्वायड लगाया गया है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसएसपी आरके भारद्वाज खुद संभाल रहे हैं।
दो जोन में बाटा गया कार्यक्रम स्थल
सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक और मंदिर परिसर को दो जोन में बांटा गया है। एयरपोर्ट से मंदिर तक जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। रास्ते में और घरों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राज्यपाल का काफिला गुजरने के दौरान गलियों और रास्तों से किसी को मुख्य सड़क पर आने की इजाजत नहीं होगी।
राज्यपाल के आगमन के पहले ही गाड़ियों का बदला गया रूट
पुलिस अधीक्षक यातायात रमाकांत ने बताया कि राज्यपाल के गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही कुशीनगर, देवरिया और सोनौली की तरफ से आने वाले वाहनों के शहर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है।
रूट डायवर्जन
कुशीनगर से आने वाले वाहन फोरलेन पर कोनी मोड़ से रामनगर कड़जहा होते हुए देवरिया बाईपास से होकर शहर में प्रवेश पा रहे हैं। देवरिया की तरफ से आने वाले वाहन भी रामनगर कड़जहां से देवरिया बाईपास के रास्ते ही शहर में आ रहे हैं। सोनौली की तरफ से आने वाले वाहन बरगदवा से भगवानपुर होते हुए असुरन के रास्ते शहर में भेजे जा रहे हैं। महराजगंज और पिपराइच से आने वाले वाहनों को कौवाबाग से असुरन की तरफ मोड़ दिया जा रहा है।
आगे देखिए सुरक्षा इंतजाम की तस्वीरें...