- Hindi News
- REALITY CHECK In Police Hospital Gorakhpur
REALITY CHECK: न दवा, न डाक्टर, न मरीज, फिर भी नाम है पुलिस अस्पताल
गोरखपुर. कभी सोचा है कि जो पुलिस वाले हमारी सुरक्षा में दिन रात लगे रहते हैं, अगर वे या उनके घर वाले बीमार पड़ जाएं तो वे कहां जाएं। हमारी आपकी तरह वे भी जिला अस्पताल या अपनी हैसियत के हिसाब से प्राइवेट डॉक्टर के यहां जा सकते हैं। गोरखपुर शहर में तैनात पुलिस कर्मी मजबूरी में जिला अस्पताल या प्राइवेट डॉक्टर का रुख करते हैं। जबकि सरकार ने हर जिले की पुलिस लाइन में एक पुलिस अस्पताल की व्यवस्था कर रखी हैं। यहां पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के इलाज की व्यवस्था होती है। गोरखपुर शहर में भी 46 बेड का पुलिस अस्पताल मौजूद है, लेकिन नाम का। यहां पहुंचकर आपको लगेगा कि आप भूत बंगले में आ गये हैं।
तस्वीरों के जरिए जानिए अव्यवस्था का पूरा हाल...