पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Restaurant Owner Woman Killed Daughter Son In Law Arrested Gorakhpur

रेस्टोरेंट मालकिन मर्डर: प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने रची थी मां की हत्या की साजिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: मृतका की बेटी।
गोरखपुर. गोरखपुर में मिर्च-मसाला रेस्टोरेंट के मालकिन की हत्या में पुलिस ने रविवार को अहम खुलासा किया है। रेस्टोरेंट मालकिन की हत्या की साजिश खुद उसकी बेटी ने ही रची थी। प्रॉपर्टी विवाद में उसने मां का हत्या करवाई। बताया जाता है कि उसके पति ने इसमें पूरा सहयोग किया। पुलिस ने आरोपी बेटी-दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली इलाके घोषकंपनी में शनिवार को बदमाशों ने रेस्टोरेंट मालकिन कविता गुप्ता उर्फ़ हनी (46) को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका रेस्टोरेंट चलाने के साथ-साथ बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्या भी थी। घटना की वजह बेटी-दामाद से जमीन-जायदाद का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला का मिर्च-मसाले नाम से घर के पास ही रेस्टोरेंट और एक कॉम्प्लेक्स है।
मृतका के बेटे ने जीजा पर लगाया इल्जाम
उसकी मौत से इलाके के आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं, मृतका के बेटे ने अपने जीजा और उसके तीन साथियों पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोप में मृतका की बेटी-दामाद को हिरासत में लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
अकूत संपत्ति की मालकिन थी मृतका
कविता गुप्ता के पति दुर्गेश कुमार गुप्ता उर्फ़ मुन्ना गुप्ता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह अकूत जमीन-जायदाद की मालकिन थी। उसके एक बेटी लकी गुप्ता (35) और एक बेटा यश (15) हैं। लकी के काजीपुर मोहल्ला निवासी सैयद खुशनूर उर्फ़ शेरू से प्रेम संबंध थे। साल 2002 में उसने घर से भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद बेटी-दामाद और सास में जमीन-जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था।
आगे पढ़िए, मृतका के कॉम्प्लेक्स के तीसरी मंजिल पर रहते थे बेटी-दामाद...