पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Revealing Loot Case Gorakhpur Accountant Arrest

पुलिस ने किया लूट का खुलासा, मुनीम ने जीजा के साथ मिल वारदात को दिया था अंजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. 13 वर्षों से लगातार नौकरी से परेशान कर्मचारी ने मालिक बनने की योजना बना ली। अपने बहनोई के साथ मिलकर उसने अपनी ही फर्म के मालिक का 16 लाख 33 लाख रुपया गोलमाल कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी योजना के तहत लूट की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने तकरीबन 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लूट का खुलासा करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए पैसे बरामद कर लिया।
बताते चलें कि लक्ष्मीपुर निवासी रमेश चंद्र जायसवाल के फर्म गणेश एग्रो उद्योग प्राइवेट लिमिटेड से सोमवार को 16 लाख 33 हजार रुपए की लूट हुई थी। एसएसपी आरके भारद्धाज ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला कुछ संदिग्ध लगा। लिहाजा लूट में शामिल अपराधियों की तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों को भेजी गई। उन्होंने एसपी सिटी सत्येंद्र सिंह और एएसपी अजय कुमार पांडेय के सहयोग से मुनीम से वैज्ञानिक तरीके पूछताछ की। काफी जद्दोजहद के बाद मुनीम ने स्वीकार किया कि पैसा बदमाशों ने ही लूटा है। उसने अपनी जीजा दुर्गेश गुप्ता के साथ मिलकर पैसे को अपने घर में ही छुपा दिया था। दोनों खुद का कारोबार करना चाहते थे।
गुडवर्क के लिए टीम को मिला इनाम
पुलिस ने अभियुक्तोंं को धारा 392, 411 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने गुडवर्क टीम के सदस्यों इंस्पेक्टर कैंट अंजनी कुमार राय, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा, दिनेश कुमार तिवारी, कामेश्वर दूबे, श्रीनिवास सिंह और सोनू यादव को को 5 हजार का नकद ईनाम दिया है।
फोटो: घटना की जानकारी देते एसपी सिटी।