पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Samajwadi Vyapar Sabha Supported Kanchhal Gorakhpur

कंछल पर हमले को लेकर समाजवादी व्‍यापार सभा ने किया प्रदेश व्‍यापी बंद का समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. व्यापारी नेता और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल पर हमले को लेकर समाजवादी व्‍यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्‍य नवल किशोर नथानी ने कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने कंछल के साथ हुए दुर्व्‍यवहार के विरोध में यूपी व्‍यापार मंडल द्वारा किए गए प्रदेश व्‍यापी बंद का समर्थन किया।

नथानी ने कहा कि ऐसा असंवैधानिक कार्य वहां हुआ, जहां लोगों को न्याय मिलता है। न्याय की वकालत करने वालों द्वारा एक व्यापारी नेता को असंवैधानिक तरीके से मारने-पीटने और कानून को अपने हाथों में लेकर गैर संवैधानिक कार्य किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि यदि वकील समाज द्वारा ऐसा असंवैधानिक कृत्य किया गया है तो निश्चय ही यह न्याय व्यवस्था और संविधान का अपमान करने जैसा है। खुद वकील समाज लोगों को न्याय दिलाने के लिए न्याय के मंदिर में उनकी वकालत करता है। वहीं, खुद अपराधियों जैसा काम करके अपने ही समाज को कलंकित कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि यूपी बार काउंसिल और सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा इस मामले को स्वत संज्ञान में लेकर ऐसे वकीलों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाना चाहिए।
फाइल फोटो: समाजवादी व्‍यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्‍य नवल किशोर नथानी।