पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Son In Law Raped Mother In Law Gorakhpur Murder Case Uttar Pradesh News

गोरखपुर मर्डर केस: दामाद करता था सास के साथ रेप, चार्जशीट दाखिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अपने पति से शेरू के साथ मां कविता की हत्यारोपी लकी।
गोरखपुर. यहां के एक नामी रेस्टोरेंट की मालकिन और भाजपा नेता कविता गुप्ता की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कविता की हत्या का आरोप उनके ही दामाद शेरू पर है। इस मामले में कविता की बेटी अमृता और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका चार साल का बेटा भी मां-बाप के साथ जेल में है। पुलिस के अनुसार अमृता ने प्रॉपर्टी विवाद के कारण ही मां की हत्या की साजिश रची। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि शेरू ने कई बार अपने दोस्तों के साथ कविता से गैंगरेप किया था। कविता ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। बाद में कोर्ट के हस्‍तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ।
बेटी भी शामिल
कविता ने 2011 में खुद से हुए रेप मामले में बेटी, दामाद और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें गैंगरेप का आरोप लगाया गया था। तहरीर के मुताबिक, दामाद सैयद कमर खुशनूर उर्फ शेरू ने उसके साथ कई बार रेप किया। इस काम में उसके चार-पांच दोस्त भी शामिल थे। कविता ने अपनी तहरीर में कहा था कि 7 जुलाई, 2012 से 21 जुलाई, 2014 तक उसे घर में बंद रखा गया तथा इस दौरान उसके साथ कई बार गैंगरेप भी किया गया।
कविता के मुताबिक, उसकी बेटी अमृता गुप्ता उर्फ आलिया उर्फ लकी गुप्ता भी आरोपियों का साथ दे रही थी।
कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट
पुलिस ने दो आरोपियों, शेरू और उसके सहयोगी शमीम के खिलाफ रेप समेत कई धाराओं के अंतर्गत चार्जशीट दायर की थी। हालांकि, उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।