पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Son Sacrificial Killed Father Gorakhpur Crime News

बेटे की नहीं दे पाया बलि तो पिता का ही गर्दन काट कर दी हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: पिता का सिर धड़ से अलग करने वाला आरोपी राजू।
गोरखपुर. बेटे की काली मंदिर में बलि देने में असफल होने पर एक युवक ने अपने ही पिता का सर धड़ से अलग करने का मामला सामने आया है। घटना झंगहा इलाके के मीठाबेल गांव के टोला मरवटिया में शनिवार की रात की है। ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को गांव के ही एक गन्ने के खेत से पकड़ा कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पूरा मामला नशे और झाड़-फूंक का बताया जा रहा है।
मीठाबेल गांव के मरवटिया टोला निवासी लालसा (65) के चार बेटे हैं। इनमें तीन बाहर रहकर कमाते हैं। तीसरे नंबर का बेटा राजू अपनी पत्नी लालमती और तीन बच्चों नीता (13), राकेश (10) और विनोद (9) वर्ष के साथ गांव में रहकर खेती बारी का काम करता है। शनिवार की रात खेत में काम करने के दौरान राजू ने पीछे से फावड़े से अपने पिता की गर्दन धड़ से अलग कर दी और फरार हो गया।
खेत में पत्नी ने देखा शव
देर रात तक घर न आने पर लालता की पत्नी पास में ही स्थित खेत में अपने पति और बेटे को खोजते हुए गई। वहां उसने पति का शव धड़ से अलग पड़ा पाया। कुछ ही पल में घटना की जानकारी ग्राम प्रधान फिर पुलिस को हुई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को भोर होने से पहले कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजू की भी हत्या का हुआ शक
शुरुआती दौर में यही लगा कि किसी दुश्मन ने घटना को अंजाम दिया है। उसने राजू की भी हत्या की होगी और शव को कहीं छिपा दिया होगा। घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीणों को किसी अन्य की ह्त्या किए जाने का कोई भी प्रमाण नहीं मिला। बाद में लोगों को शक हो गया कि हो न हो लालसा की ह्त्या उसके छोटे बेटे छोटू ने ही की होगी।
आगे पढ़िए बेटी की बली चढ़ाने के लिए गांव से बाहर ले गया था...