पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SP Spokeperson Demand Jailbird For Adityanath Uttar Pradesh

सपा प्रवक्ता ने कहा- 25 दिसंबर तक नजरबंद हो महंत आदित्यनाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. मेरठ में तथाकथित कुछ संगठनों द्वारा मुसलमानों को हिंदू बनाए जाने और 25 दिसंबर को अलीगढ़ में आयोजित ऐसे ही कार्यक्रम में जाने के महंत आदित्यनाथ के एलान पर सपा में खलबली मच गई है। जिला समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता कालीशंकर ने गुरुवार को डीआईजी गोरखपुर से मिलकर सांसद आदित्यनाथ को 25 दिसंबर तक नजरबंद करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उनके ऊपर कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की है।
समाजवादी पार्टी गोरखपुर के प्रवक्ता काली शंकर ने डीआईजी डॉ. संजीव गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने डीआईजी को एक पत्रक भी सौंपा। इसमें लिखा है कि 11 दिसंबर 2014 को उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में देखा कि सांसद योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला आरोप लगाते हुए यूपी की सपा सरकार को हिंदू विरोधी बताया। इसमें लिखा है कि कुछ हिंदू संगठनों ने मुस्लिमों का धर्मांतरण कराने का खुला एलान कर 10 हजार मुसलमानों को हिंदू बना कर घर वापसी की बात कही गई है। यह करोड़ों हिंदू और मुसलमान समुदायों के बीच शत्रुता बनाने और सौहार्द बिगाड़ने वाला काम है।

कालीशंकर ने अपने पत्रक के माध्यम से भारतीय संविधान और मौलिक अधिकारों की रक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आदित्यनाथ पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि आदित्यनाथ को 25 दिसंबर तक नजरबंद रखा जाए।
फाइल फोटो: सांसद आदित्यनाथ।