पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SP Worker Protest Against Governor Ram Naik On DDU Convocation

सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, राज्‍यपाल राम नाइक को हटाने की करी मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. डीडीयू के 33वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने शहर पहुंचे राज्‍यपाल ने मेधावियों को मेडल देकर सम्‍मानित किया। इस दौरान कुछ सपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्‍यपाल का विरोध भी किया गया। कार्यकर्ता वि‍वि के गेट पर काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने राज्‍यपाल को हटाने की भी मांग की। उधर, दीक्षांत समारोह के खत्‍म होने के बाद राज्‍यपाल सीधे हेलीकाप्‍टर से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्‍होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन किए और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रध्‍दांजली दी।
शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विवि के गेट पर काले झंडे दिखाए। दर्जनों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने राज्‍यपाल का विरोध किया। उनका कहना था कि राज्‍यपाल जिस सरकार का विरोध करते हैं वह जनता द्वारा चुनी गई है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को आरएसएस का आदमी बताते हुए कहा कि इनका यूपी में रहना हम लोगों के लिए अच्‍छा नहीं है। राज्‍यपाल को नसीहत देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्‍हें संविधान की रक्षा करने के लिए रखा गया है। कोई छोटी घटनाओं का विरोध करने के लिए नहीं।
गोरखनाथ मंदिर में मीडिया से मुखातिब होते हुए राम नाइक ने किसी भी राजनीतिक सवाल पर बोलने से मना कर दिया। दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राज्‍यपाल नाइक ने कहा कि इसका फैसला तो जनता करेगी। जनता जो भी निर्णय लेगी वही सर्वोपरि होगा। एक्जिट पोल पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि सभी ने अंदाजा बताया है, लेकिन किसका अंदाजा सही होता ये देखने वाली बात होगी।
नाइक ने कहा कि वह सरकार के राष्‍ट्रपति द्वारा यहां पर आए हुए प्रतिनिधि हैं। इसलिए उनसे राजनैतिक सवाल के उत्‍तर की अपेक्षा न करें। यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर बोलते हुए नाइक ने कहा कि इसमें सुधार की जरुरत है। उन्‍होंने कहा कि छह महीने पहले यूपी में आने पर राजधानी में एक महिला की रेप और हत्‍या हुई थी। इसके बाद तो लगातार ऐसी घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। उन्‍होंने कहा की ऐसी घटनाओं से मन को पीड़ा होती है। राज्‍यपाल ने कहा कि इस दशा में आज प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था में सुधार की आवश्‍यकता है।
आगे देखिए विवि पहुंचे राज्‍यपाल की कुछ तस्‍वीरें...