फोटो: श्यामदेउरवा थाने में एक पीड़ित से पूछताछ करते एएसपी (दाएं)।
गोरखपुर. गोरखपुर में पुलिस के गलत रवैये का मामला सामने आया है। श्यामदेउरवा थाने में सादे वर्दी में टेस्ट रिपोर्ट लेने पहुंचे एएसपी-सीओ कैंट के साथ एसओ ने बदसलूकी की। उन्हें बेवजह घंटों बैठाए रखा। विरोध करने पर उसने चौकी इंचार्ज को उन्हें लॉक अप में बंद करने के आदेश भी दे दिए। अचानक मौके पर पहुंचे एएसपी के गनर और ड्राइवर के पहुंचने पर दोनों को हकीकत का पता चला। चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि एसओ के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला महाराजगंज का है। डीआईजी के निर्देश पर शुक्रवार को गोरखपर एएसपी-सीओ कैंट अजय कुमार पांडेय टेस्ट रिपोर्ट लेने महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना पहुंचे। इसके लिए योजना के तहत उन्होंने बीच रास्ते में ही अपने ड्राइवर और गनर को छोड़ दिया। पास के एटीएम से उन्होंने पांच हजार रुपए निकाले। इसके बाद पहले परतावल चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने अपने साथ लूटपाट होने की सूचना दी।
छीन लिया मोबाइलघटना की जानकारी होने पर श्यामदेउरवा के एसओ रमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने एएसपी से पूछताछ की और बदसलूकी करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। उन्हें गाड़ी में बैठा लिया गया। तकरीबन एक घंटे तक वह यह सब कुछ सहते रहे। एसओ ने चौकी प्रभारी को उन्हें लॉक अप में डालने के निर्देश भी जारी कर दिए। इसी बीच गनर और ड्राइवर के वहां पहुंचने से दोनों को हकीकत का पता चला।
आगे पढ़िए, एएसपी ने टेस्ट रिपोर्ट में एसओ और चौकी प्रभारी के बर्ताव को बताया गलत...