गोरखपुर. बीजेपी को कर्नाटक की जनता ने गुड गवर्नेंस का मतलब समझा दिया है। बीजेपी के नेता हमेशा गुड गवर्नेंस का जुमला दोहराते थे, उम्मीद है कर्नाटक में हार के बाद उन्हें गुड गवर्नेंस का मतलब समझ में आ गया होगा। यह कहना है केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह का जो अपने संसदीय क्षेत्र पडरौना के दौरे पर आये थे।
पडरौना में दरबार के नाम से प्रसिद्ध अपने निवास पर उन्होंने दैनिकभास्कर.कॉम के साथ कुछ पल बिताये। इस दौरान उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा और बीच बीच में वो हमारे सवालों के जवाब भी देते रहे। इस दौरान उन्होंने अपने एक समर्थक द्वारा दी गयी मिठाई का भी स्वाद लिया।
आगे तस्वीरों के जरिए पढिए पूरी बातचीत...