पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

UP बोर्ड एग्जाम: 15 जोन में बंटे 233 सेंटर, 1.61 लाख स्टूडेंट्स होंगे एपीयर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से शुरू होने जा रहे परीक्षा की तैयारियां माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जोर-शोर से शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए 233 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटर्स पर 1.61 स्टूडेंट्स एग्जाम में अपीयर होंगे। एग्जाम के लिए सेंटर्स को 15 जोन में बांटा गया है, जिसकी निगरानी 7 फ्लाइंग स्कॉट करेंगे। जोन मजिस्ट्रेट की तैनाती डीएम करेंगे।
जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित
डीआइओएस एएन मौर्य के अनुसार, राजकीय जुबिली इंटर कालेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 0551-334706 नंबर पर किसी तरह की शिकायत और सुझाव दिया जा सकता है। इस पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। जुबिली इंटर कॉलेज से कापियों का वितरण भी शुरू हो चुका है। प्रवेश पत्र का वितरण भी अंतिम चरण में चल रहा है।
10 हजार परीक्षार्थी बढ़े
डीआइओएस ने बताया कि इस बार जनपद में 10 हजार परीक्षार्थी बढ़े हैं। हाईस्कूल में 82174 संस्थागत और 5986 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट में 67664 संस्थागत और 673 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 2015 की परीक्षा में 152749 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 229 परीक्षा केंद्रों पर 149531 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे।
फाइल फोटो: माध्यमिक शिक्षा भवन गोरखपुर।
खबरें और भी हैं...