गोरखपुर. प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने गुरुवार को गोरखपुर और बस्ती मंडल की विभागीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने आरएफओ और डीएसओ को निर्देश दिए कि खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही निलंबित कोटे की दुकान के लाभार्थियों को सीमावर्ती दुकान से ही संबद्ध हों। उन्होंने कहा कि डीएसओ अपने स्तर से भी निगरानी रखें।
बैठक के दौरान उन्होंने धान खरीद का लक्ष्य नहीं होने पर नराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा के बावजूद प्रगति कम हुई है। उन्होंने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सौ फीसदी लक्ष्य पूरा किया जाए।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
बाट माप की समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक 24,379 निरीक्षण किया गया है, जिसमें से 1,439 मामलों में सीज की कार्रवाई की गई है। डाटा फीडिंग के संबंध में डीएसओ द्वारा बताया गया कि यह काम पूरा हो चुका है और अंत्योदय कार्डों का वितरण भी कराया जा रहा है। वहीं, देवरिया में खाद्यान्न पकड़े गए मामलों को संज्ञान में लेते हुए मंत्री ने आरएफसी को निर्देश दिए कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
खाद्य एंव रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह की फाइल फोटो।