पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Valentine Week Girlfriend Cheated On Propose Day Boyfriend Committed Suicide

वेलेंटाइन वीक: प्रपोज डे पर प्रेमिका ने भाईयों से पिटवाया, प्रेमी ने खाया जहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. इन दिनों वेलेंटाइन वीक को लेकर युवा वर्ग काफी उत्‍साहित है। सभी हर दिन को अपने जीवन का अहम दिन बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में शनिवार को रोज डे मनाया गया। एक तरफ जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिकाओं को रोज देकर प्रपोज किया। वहीं दूसरी तरफ मोहब्‍बत में धोखा खाए युवक जीने की तमन्‍ना ही छोड़ दी।
युवक को काफी पहले से एक लड़की पसंद थी। इसे वो जी जान से प्‍यार करता था। युवती ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। मगर इस प्‍यार का नींव इतनी कमजोर थी कि जैसे ही युवती की लाइफ में अन्‍य युवक की इंट्री हुई वह अपने पहले प्‍यार को भूल गई। युवती ने अपने पहले प्‍यार से पीछा छुड़ाने के लिए उसे गोरखनाथ मंदिर बुलाया। यहां उसने पहले से ही सारी तैयारियां कर रखी थी। युवक के पहुंचते ही प्रेमिका के भाईयों ने उसकी जमकर पिटाई की।
प्रेमिका द्वारा धोखा देने का गम उसे ऐसा सताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रदीप नाम का यह युवक शाहपुर इलाके का रहने वाला है। यह एनइआर में प्राइवेट एसी कोच अटेंडेंट है। प्रदीप की आंखें कोचिंग के दौरान हुमायुंपुर की एक युवती से दो चार हो गईं।
साल 2014 के रोज डे पर प्रदीप ने युवती को रेल म्यूजियम बुलाया। यहां उसने रोज देकर युवती को प्रपोज भी किया था। दोनों ने यहीं साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं थीं। साल के 10 महीने मस्ती की। मगर 11वें महीने में ही प्रेमिका की आंखें किसी और से दो चार हो गई।
आगे पढ़‍िए प्रदीप को नहीं थी भनक...