पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Valentine Week Lovers Celebrate Propose Day In Gorakhpur

वेलेंटाइन वीक: हिम्मत के साथ किया प्रपोज तो बनी बात, जारी रहेगी अगली मुलाकात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. अंग्रेजों द्वारा मनाए जाने वाले वेलेंटाइन वीक अब भारत में फेस्टिवल की तरह बन चुका है। रोज डे के साथ शुरू हुए वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन रविवार को प्रपोज डे मनाया गया। युवाओं ने अपनी प्रेमिका से अपने दिल की बात कही। हिम्‍मत करके लड़कों ने किसी तरह तो अपने प्‍यार का इजहार कर दिया। अब इनको अगले दिन मिलने वाले जवाब का इंतजार है।
प्रपोज डे पर रविवार को चाहने वाले घरों से ही सज धजकर निकले। युवाओं ने पार्कों, धार्मिक स्थलों की राह पकड़ी। पार्कों में बैठे जोड़ों ने एक दूसरे से अपने दिल की बात कही। इस दौरान भी लाल गुलाब की भूमिका अहम रही। युवकों ने इजहार करने के लिए गुलाब का सहारा लिया। इस इजहार में किसी की बात बनी तो किसी की बिगड़ी। फिर भी युवकों ने आस नहीं छोड़ी।

मौसम भी रह-रह कर प्रेमी जोड़ों के बीच खलल डाल रहा था। इसी बीच शुरू हुई बूंदाबांदी से कुछ जोड़ों का मन खटास हुआ तो कुछ ने इसका आनंद उठाया। आसमान से बासते फुहारे में जोड़े अपने साथी संग भीगते नजर आए। एक बात गौर करने वाली यह है कि आज इन जोड़ों को ठंड का भी अहसास नहीं हो रहा था।
14 फरवरी तक चलने वाले वेलेंटाइन वीक में अभी चकलेट डे, किस डे, टेडी डे जैसे डे मनाए जाने बा‍की हैं। इसके लिए भी युवाओं ने पूरी तैयारी की है। छुट्टी का दिन होने नाते स्‍कूली प्रेमी जोड़े तो घर से नहीं निकल सके। इस नाते पार्कों में जोड़ों की संख्‍या भी कम रही।
आगे देखिए ऐसे युवाओं ने मनाया प्रपोस डे...