गोरखपुर. शहर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर कुशीनगर जिले का तुर्कपट्टी गांव देश के अधिकतर लोगों के लिए भले ही गुमनाम हो। लेकिन धर्म और इतिहास में रूचि रखने वालों के लिए यह एक अद्भुत जगह है। यहां साधारण से दिखने वाले मंदिर में सूर्य देव की असाधारण प्रतिमा रखी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि स्वयं सूर्य भगवान ने अपने एक भक्त को पहले दंड और फिर स्वपन देकर इस मूर्ति का पता बताया।
आज के आधुनिक युग में इस बात पर आसानी से विश्वास नहीं होगा। लेकिन मूर्ति खोजने वाले उस भक्त से रुबरु होने पर आपको उसकी बूढी हो चुकी लेकिन गर्व से चमकती आंखों में दर्द और पछतावा भी साफ़ दिखेगा। दिलचस्प पहलु यह कि जिस दिन सूर्य ग्रहण था उसी दिन सूर्य भगवान की प्रतिमा अवतरित हुयी।
तस्वीरों की जुबानी, आस्था की पूरी कहानी...